महोबा – कबरई कस्बे के किदवई नगर में संचालित सुभाष चंद्र बोस शिक्षा सदन के चार छात्रों का अटल आवासीय विद्यालय में चयन हुआ है इन सभी छात्र छात्राओं को अटल आवासीय विद्यालय में सरकार की ओर से सीबीएसई शिक्षा के साथ आवास की सुविघा निशुल्क मुहैया कराई जाती है उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छा भविष्य हो इसके लिए अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु हर वर्ष प्रवेश परीक्षा कराई जाती है प्रवेश परीक्षा में ऐसे छात्र छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जिनके माता पिता मजदूरी करते हो या जो बच्चे कोरोना महामारी में अनाथ हो गए हो या मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी हो ऐसे सभी परिवारों के लिए सरकार अटल आवासीय विद्यालय के लिए प्रवेश: परीक्षा कराती है इस वर्ष कबरई कस्बे के सुभाष चंद्र बोस शिक्षा सदन के दो छात्र सत्यम पुत्र बाबूलाल, विपिन पुत्र प्रमोद व दो छात्राओं अंशिका पुत्री लक्ष्मी प्रसाद,रक्षा पुत्री मूलचंद्र का अटल आवासीय विद्यालय में चयन हुआ है स्कूल के प्रबंधक बब्लू यादव प्रधानाचार्य अमन पराशर ने सभी छात्र छात्राओं को फूल माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टॉप सहित चयनित छात्र छात्राओं के परिजन उपस्थित रहे।।
