Spread the love

हमीरपुर – हनुमान जन्मोत्सव पर मौदहा के ग्राम नायकपुरवा स्थित झरियारे बाबा मन्दिर पर शुभ मुहूर्त में भक्तों ने प्रभु हनुमान जी की पूजा अर्चना की। भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए हनुमानजी की मूर्ति पर गुलाब की माला, चोला और सिंदूर लगाकर मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर मंदिरों में लोगों ने किया पूजा। भक्तों द्वारा पीपल के पत्तों पर श्रीराम लिखकर भी प्रभु को अर्पित किया जा रहा था। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बे में उत्साह और भक्ति मय वातावरण देखने को मिला। कस्बे में स्थित विभिन्न हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना आंरभ हो गई थी। इस दौरान दिनभर मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामायण पाठ तथा भजन कीर्तन का आयोजन चलता रहा। हवन पूजन के बाद भंडारे और प्रसाद वितरण हआ।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *