Spread the love

हमीरपुर – कुरारा विकास खंड क्षेत्र के कुशौली पुरवा गांव में जल संस्थान द्वारा पानी की सप्लाई न
मिल पाने से ग्रामीण परेशान है। तथा गांव में नमामि गंगे योजना का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण निजी नलकूप से पानी लाने को मजबूर हो रहे है। क्षेत्र के कुशौली पुरवा गांव में जल संस्थान के नलकूप डामर गांव से सप्लाई जाती रही है। लेकिन दो माह
पहले डामर गांव में लगा नलकूप खराब हो गया था। तब से गांव में जल संस्थान का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गांव निवासी कुलदीप, लोकेंद्र, रामशरन राहुल, नारायण सिंह,सुशील यादव,लाला सिंह,पिंटू सिंह,पवन सिंह,राजू,राजा भैया, जयराम आदि ने बताया कि
नमामि गंगे परियोजना का पानी भी गांव में भी नहीं पहुंच पा रहा है। लोग अपने निजी नलकूप से ट्रैक्टर ट्रॉली में पीने के लिए पानी लाने को मजबूर हो रहे है। गांव में पानी की विकराल समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने पानी की सप्लाई कराए जाने की मांग की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *