Spread the love

महोबा | खरेला थाना ग्राम पाठा में कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर बैक करने से 16 वर्षीय किशोर की कुचलकर हुई मौत के मामले में पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किए जाने के बाद मृतक के परिजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने तथा हंगामा करने पर पुलिस ने मामले को शांत कराने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं को तरमीम करते हुए गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए विरोध प्रदर्शन को शांत करा दिया है।
बताते चलें सोमवार की रात करीब 1.30 बजे जगभान यादव अपनी फसल की थ्रेसिंग कर रहा था जहां बगल के खेत के किसान का 16 वर्षीय पुत्र निखिल जगभान के ही खेत में जमीन पर सो गया। रात के अंधेरे में ही थ्रेसिंग करने के बाद जैसे ही जगभान ने टैक्टर बैक करते समय निखिल के सिर पर चढ़ गया तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक नन्हेलाल यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया तथा किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही किशोर का शव गांव पहुंचा वैसे ही परिजनों ने दर्ज हुए मुकदमा पर आपत्ति दर्ज करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए पिता ने आरोप लगाया कि मैं रामप्रसाद के खेत में थ्रेसिंग कर रहा था जहां मेरा पुत्र निखिल खाना देने आया था और आरोपी द्वारा जानबूझकर तथा रंजिशन पुत्र के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ाया गया है जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजनों द्वारा लाश को घर के दरवाजे रखते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। अंतिम संस्कार न किए जाने तथा विरोध को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सहित सीओ चरखारी दीपक दुबे गांव पहुंचे साथ ही चरखारी व खरेला सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके के हालातों को देखते हुए पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध दर्ज मुकदमा में इरादतन हत्या एवं एससी एसटी की धाराओ को तरमीम करते हुए जांच सीओ चरखारी दुबे को सौंपी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की सूझ बूझ के बाद मामला अब शान्त हो गया है तथा परिजनों द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *