Spread the love

हमीरपुर – अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर जनपद इकाई हमीरपुर द्वारा ब्लैक डे मनाया गया। जिसमें जनपद के समस्त शिक्षक कर्मचारी साथियों ने नई पेंशन योजना के विरोध में बाँहों में काली पट्टी बांधकर अपने कार्यस्थलों में रहकर विरोध प्रदर्शन किया।इस मौके पर जिला महासचिव कमल किशोर ने बताया कि सरकार ने आज ही के दिन 2004 ईस्वी में पुरानी पेंशन योजना बंद करके असुरक्षित शेयर आधारित नई पेंशन योजना लागू की थी। जबकि विधायिका और न्यायपालिका में पुरानी पेंशन योजना अभी तक लागू है। अतः सरकार से हम मांग करते हैं कि कार्यपालिका को भी पुरानी पेंशन योजना प्रदान करे।इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा विभाग,माध्यमिक शिक्षा विभाग,लोक निर्माण विभाग,पंचायती विभाग,राजस्व विभाग,न्याय विभाग,कृषि विभाग,उद्यान विभाग,सिंचाई विभाग एवं उद्योग विभाग ने भाग लिया।सभी शिक्षक कर्मचारियों को सहयोग करने के लिए जिले के संयोजक मान सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *