राठ (हमीरपुर)। आगामी समय में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के आदेशानुसार एसडीएम ने तहसील प्रांगण में ईवीएम मशीन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न दलों प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
एसडीएम राठ चित्रा निर्वाल ने बताया कि ईवीएम मशीन व वीवी पैट मशीन का संचालन बहुत ही आसान है। इसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। आप जिस भी बटन का उपयोग करेंगे उसी के अनुसार दिए गए चिन्ह में आपका मतदान पड़ेगा। इस मशीन के प्रति लोगों की विश्वनीयता बनाये रखने हेतु आयोग के द्वारा ईवीएम एव वीवीपैट के प्रदर्शन एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है।जो आज से लेकर विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधियों के समक्ष इसका प्रदर्शन किया जाएगा।