Spread the love

हमीरपुर – मुस्करा कस्बा के ऐतिहासिक जवारा मेला की शोभायात्रा धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में सांग धारण किए भक्तों और खप्पर में जवारे लिए महिलाओं ने कालका देवी मंदिर में मत्था टेका। लाखों की भीड़ के बीच पूरे कस्बे में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। साथ ही एक सप्ताह तक चलने वाले मेले का भी शुभारंभ हो गया।जिसमें क्षेत्रीय विधायक मनीष अनुरागी ब्लॉक प्रमुख वीरनारायन राजपूत जिला पंचायत सदस्य करन सिंह राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष शक्ति चौरसिया और ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह अहिरवार, पूर्व प्रधान त्रिभुवन सिंह राजपूत ने बुलडोजर पर बैठा कर वर्तन भेट किए जो ऐतिहासिक जवारा जुलूस की पहचान है कस्बा मुस्करा में 76 वर्ष पूर्व सन 1950 में चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन जवारे निकालने की परंपरा की शुरुआत हुई थी विश्राम कुशवाहा व स्वर्गीय अमृतलाल दाऊ के दीवालों से बुधवार दोपहर शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें घोड़े, बैंड-बाजे, डीजे व स्कूली झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं शोभायात्रा पुरवा मुहाल से होते हुए पंचायतघर मार्ग से शीतला देवी मंदिर पहुंची, जहां पान-बतासा चढ़ाया गया इसके बाद रामजानकी मंदिर में पूजन-अर्चन करते हुए गुदरिया बाबा में झंडा भेंट किया गया, जहां सैकड़ों भक्तों ने सांग धारण किए भक्ति गीतों व अचरी के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आएगुदरिया बाबा से आगे बढ़ती शोभायात्रा डाकखाना व मस्जिद तिराहे होते हुए राठ-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर पहुंची। शाम होते ही मार्ग पर तीन घंटे तक यातायात पूर्व सूचना के अनुसार रूट डायवर्जन लागू रहा मुस्करा जवारा जुलूस में लगभग 40 गांव के लोग जवारा जुलूस देखने आते हैं लाखों की संख्या में चारों तरफ सिर ही सिर दिखाई देते हैं सैकड़ो की संख्या में घोड़े भजन कीर्तन मंडलीय दलदल घोड़ी बहरूपिया पार्टी तथा स्कूली झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही इस दौरान जेसीबी पर चढ़कर बर्तन लुटाने की परंपरा निभाई गई। साथ ही गेंद फेंकने और गेंद के बदले बर्तन पाने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक मृगाक शेखर पाठक ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गुदरिया बाबा स्थान तक रूट का भ्रमण किया प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी के नेतृत्व में राठ,सीओ मौदहा सीओ व मुस्करा थानों की पुलिस के साथ भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा पुलिस ने स्वयंसेवकों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए मेले की भीड़ व श्रद्धालुओं का कुशल प्रबंधन किया, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ सांग धारण किए भक्त मां जालपा देवी मंदिर में मत्था टेकते हुए कालिका देवी मंदिर पहुंचे, जहां शाम करीब 7.30बजे शोभायात्रा का समापन हुआ सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर खप्पर में जवारे रखकर विसर्जन किया ग्राम वासियों की ओर से जगह-जगह पेयजल व निःशुल्क शरबत की व्यवस्था की गई। ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप उर्फ बबलू ने बताया कि 1व 2 अप्रैल को झांसी के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम एवं 3 अप्रैल को सांस्कृतिक जागरण का आयोजन किया जाएगा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *