Spread the love

हमीरपुर। जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा जनजागरूकता वाहन रैली निकाली गई। जिलाधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे पखवाड़े विभिन्न माध्यमों से अभियान चलाया जाएगा। यह सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक जनपद में संचालित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा के उपायों तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट लगाना अनिवार्य है। चारपहिया वाहन में चालक एवं आगे बैठने वाले यात्री को सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। वाहन निर्धारित लेन में ही चलाएं तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें। पर्याप्त जगह मिलने पर ही सुरक्षित तरीके से ओवरटेक करें और किसी भी स्थिति में जल्दबाजी न करें जिलाधिकारी ने नशे की हालत में वाहन न चलाने, यातायात संकेतकों का पालन करने तथा वाहनों के बीच पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि ‘धीमी गति से चलें’ एवं ‘रुकें, देखें और जाएं’ जैसे सड़क संकेतों का विशेष ध्यान रखें जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी लोग यातायात नियमों का पालन अपनी आदत में शामिल करें, जिससे स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सके इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, एआरटीओ प्रवीण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed