राठ (हमीरपुर)। नगर के लुधियातपुरा मुहल्ला में बीती रात एक मकान में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में आकर कमरे में रखी नई मोटरसाइकिल, सोफा सेट सहित गृहस्थी का अन्य सामान जल कर राख हो गया। वही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मोहल्ले वासियों की मदद से किसी तरीके से आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद पीड़ित ने प्रशासनिक अधिकारियों से राहत दिलाए जाने की मांग की है।
राठ नगर के लुधियातपुरा मुहल्ला निवासी विशाल ने बताया कि बीती रात इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की चलते उसके घर में भीषण आग लग गई तथा देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में आकर कमरे में रखी (दहेज में मिली ) नई बाइक, सोफा सेट सहित अन्य सामान भी पूरी तरीके से जल गया। बताया कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरीके से आग पर काबू पाया। पीड़ित ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। मामले में फायर ब्रिगेड के प्रभारी अधिकारी का कहना है कि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझा दिया था तथा नुकसान के आकलन की रिपोर्ट बनाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।