Spread the love

राठ (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के बरहरा गांव में सोमवार को नवनिर्मित पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर शुभारंभ किया। चौकी की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराधों पर नियंत्रण और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने चौकी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त और प्रभावी पेट्रोलिंग करने, अपराधियों पर नजर रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा। एसपी ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार रखने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। नई चौकी शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच और सक्रियता बढ़ेगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सरीला शाहरुख खान सहित अन्य संबंधित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed