राठ (हमीरपुर)। आज नगर के विभिन्न विद्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन बाल दिवस के रूप में विभिन्न विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान छात्रों ने बाल मेला, विज्ञान प्रदर्शनी व खेलकूद प्रतियोगिताओं का जमकर लुफ्त उठाया।
आज बालदिवस के अवसर पर नगर के समीप सरसई गाँव में स्थित एपेक्स मोडर्न स्कूल व एपेक्स पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, कला व बालमेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के द्वारा आकर्षित मॉडल प्रोजेक्ट व कला का अद्भुत प्रदर्शन दिखाया गया। जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में आईं क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत ने विज्ञान प्रदर्शनी में बनाये गये प्रोजेक्टरों के दूरगामी परिणाम व उससे लोगों को होने वाले फायदों वाले अविष्कारों की जमकर तारीफ की।
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान- कक्षा-6 के छात्र रूद्र व विकास को मॉडल – स्मार्ट फायर कॉल पर, द्वितीय स्थान यू रोड सेफ्टी पर अल्फैज व रविकांत तथा ऑर्गेनिक फार्मिंग सिस्टम पर दिव्यांशी, खुशी, आन्या व योगिता / ब्लाइंड स्टिक – दिव्यांशी, अंशिका तथा माही को तृतीय स्थान दिया गया।
इस दौरान विद्यालय की प्रबंध निदेशक पूनम राजपूत, व्यवस्थापक अजेश राजपूत, अवधेश कुमार, शिवकुमार व विजय आदि मौजूद रहे।
वहीं नगर के अतरौलिया मोहल्ला स्थित द मिरर स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद व शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक तरुण राजपूत ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद प्रेम करते थे। यही कारण है कि उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक तरुण राजपूत व विद्यालय के व्यवस्थापक दिलीप राजपूत ने छात्रों को पुरस्कार वितरण कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।