Spread the love

हमीरपुर – हमीरपुर नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर में गृह परीक्षाओ का वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने किया। परीक्षाफल घोषित करते हुए उन्होने बताया कि विद्यालय में कुल पंजीकृत छात्र 858 जिसमे 809 छात्र उत्तीर्ण तथा विचाराधीन (रोके गये) छात्र 49 रहे। इस प्रकार विद्यालय का कुल परीक्षाफल 94.28 प्रतिशत रहा। जूनियर वर्ग में आशी राठौर कक्षा 8क 96.8 प्रतिशत तथा सीनियर वर्ग में युवराज सिंह कक्षा 11क 93.25 प्रतिशत पर रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामकरण सिंह (प्रबन्धक) ने बोलते हुए कहा कि परीक्षाफल देखकर उत्साहित हूॅ हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करे तथा आपको अपने जीवन मे क्षण क्षण पर परीक्षा से गुजरना होगा। परन्तु उससे विचलित न हो तभी आप अपने जीवन मे सफल होगे। जिन भैया/बहिनो का स्थान आया है वह बधाई के पात्र है और जिनका स्थान नही आया है वह निराश न हो और शतत साधना मे लगे रहे तथा पुनः कीर्तिमान स्थापित करे। कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जी के नेतृत्व मे माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुई। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं छात्रो को शुभाशीष विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामप्रकाश गुप्ता ने दी। तत्पश्चात विद्यालय के अन्य परीक्षाओ में क्रमशः संस्कृति ज्ञान परीक्षा मे सर्वश्रेष्ठ कार्तिकेय गुप्ता 98 प्रतिशत, दैनिक वन्दना मे कृष्णा आदि रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एव ंविद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रुप से स्थान पाने वाले भैया/बहिनो को पुरस्कृत किया। साथ ही विगत वर्ष की बोर्ड परीक्षा मे अपने विषय मे शत प्रतिशत अंक प्रदान कराने वाले आचार्य श्री विजयभान सिंह व श्री ऋषिराज निगम एवं सर्वाधिक समर्पण राशि संग्रह करने वाली आचार्या श्रीमती अनीता सिंह जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि/प्रधानाचार्य महोदय को विद्यालय के संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया ने बैज अलंकरण कर सम्मानित किया। अतिथि परिचय एवं संचालन श्री रमेश कुमार शुक्ल ने किया। आभार प्रदर्शन परीक्षा प्रमुख आचार्य श्री हेमन्त कुमार ने किया। अन्त मे परीक्षाफल वितरण एवं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य श्री वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *