राठ हमीरपुर)। बोर्ड की परीक्षाओं में छात्रों को स्वच्छ एवं खुला माहौल उपलब्ध कराने हेतु आज एसडीएम राठ ने विभिन्न परीक्षा केदो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के लिए पानी व शौचालय इत्यादि की व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया।
एसडीएम राठ चित्रा निर्वाल ने आज नगर के मां शारदा बालिका इंटर कॉलेज, सुमन भारती सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज सहित बोर्ड की परीक्षा हेतु बनाए जाने वाले लगभग आधा दर्जन केंद्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने छात्रों की बैठने हेतु सीटों, कक्षा में खुला माहौल देने के लिए खिड़की व रोशनदान सहित छात्रों की पेयजल व शौचालय व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान विद्यालयों का स्टाफ मौजूद रहा।