Spread the love

सुमेरपुर, हमीरपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ गीता माहेश्वरी इंटर कॉलेज, सुमेरपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा रामलीला मैदान, सुमेरपुर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की दिव्य प्रस्तुतियां और मां काली के रौद्र एवं भव्य रूप पर आधारित शानदार नृत्य रहा। विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत कला, भावपूर्ण अभिनय और ऊर्जावान नृत्य के माध्यम से देवी शक्ति की महिमा को मंच पर जीवंत कर दिया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा रामलीला मैदान भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर देवेन्द्र पालीवाल जी एवं नंदकिशोर द्विवेदी जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय पालीवाल एडवोकेट एवं हरिओम तिवारी कोरियोग्राफर अंशू शिवहरे , जीत अनुरागी , ऋषिका द्विवेदी अशोक कुमार शर्मा प्रधानाचार्य (एम. जी. एम ) , दीपिका द्विवेदी प्रधानाचार्या ( गायत्री बालिका ) एवं सुभी , प्रतिभा , राघव , सेजल , स्वाति , पीयूष , सुहाना , अनुष्का , रागनी , अंजलि , पूर्णिमा, वर्षा, राधा, सलोनी , चाहत ,आरती , खुशी, राधिका , कुमकुम , अंजली, आंशिका ,पलक , नित्या , पारुल , क्रश्वी , कोमल , आराध्या संजू अभी , रोहाणी , शिवानी , दर्शना, छात्र छात्राओं सहित उनके माता पिता एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई कार्यक्रम में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का एक-एक कर दिव्य आगमन प्रस्तुत किया गया। प्रत्येक स्वरूप की विशेष वेशभूषा, भाव-भंगिमा और प्रभावशाली मंचन ने देवी के अलग-अलग रूपों की महिमा को दर्शाया। इसके बाद मां काली के रौद्र स्वरूप और शक्तिशाली तांडव की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा भर दी। मां काली के भव्य रूप, दमदार संगीत और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। देवी शक्ति की इन प्रस्तुतियों के दौरान रामलीला मैदान में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे कार्यक्रम की अन्य प्रमुख प्रस्तुतियों में सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, रामायण, श्रीकृष्ण लीला तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी शामिल रहीं। भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और त्याग को दर्शाती रामायण की प्रस्तुति तथा श्रीकृष्ण लीला के माध्यम से प्रेम, भक्ति और धर्म का संदेश दिया गया। राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया विद्यार्थियों की आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय, शानदार नृत्य और बेहतरीन मंचन ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और कलात्मक प्रतिभा स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।इस सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनमें भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।

माँ गीता माहेश्वरी इंटर कॉलेज, सुमेरपुर का यह भव्य आयोजन नवरात्रि की आस्था, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की दिव्यता और मां काली की अद्भुत शक्ति का यादगार उदाहरण बना। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों के मन पर अमिट छाप छोड़ी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed