Spread the love

बिवांर(हमीरपुर) | क्षेत्र के छानी गांव स्थित एक निजी अतिथिगृह में बुधवार के दिन सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ ,जिसमें कुल सात ,वर-वधू जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे।
कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होकर शाम छः बजे तक चला सुबह से ही वर-वधू जोड़े और उनके परिजन आने शुरू हो गए थे।कार्यक्रम संयोजक राहुल साहू ने बताया कि,सभी अपने-अपने साथ मंडप लेकर आते हैं और उन्हीं मण्डपों में सभी के अलग-अलग विवाह संपन्न कराए जाते हैं।बताया कि उपहार पहले ही भेंट किये जा चुके थे ,इसलिए सभी जोड़ों का वरमाला कार्यक्रम ,भांवरें (फेरे) कार्यक्रम कराया गया।बताया प्रत्येक पक्ष से पचास-पचास लोग ही आमंत्रित थे।कार्यक्रम का आयोजन लोक भारतीय मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा कराया गया,जिसमें सात जोड़े शामिल हुए। जोड़ो में काजल-संजय,आरती देवी-नंदकिशोर,वंदना नीरज, प्रीति -अजय पाल, सुमन- मोहित, अल्का देवी -जीतेन्द्र प्रजापति पति, रोशनी -कमलेश सभी जोड़ो ने मिलकर अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की।जिसमें प्रमुख योगदान संयोजक राहुल साहू, अरुण कुमार वर्मा, हरगोविंद प्रजापति, पवन शिवहरे, दीपक साहू, विपिन चौधरी, भारत यादव, महेश शिवहरे आदि का रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed