मुस्करा हमीरपुर । इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हमीरपुर द्वारा ब्लॉक मुस्करा स्थित FPO कार्यालय में आयोजित 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज द्वितीय दिवस सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रशिक्षणार्थी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस पर संस्थान के संकाय सदस्य शांतम ओमर एवं प्रशिक्षक पूरन सिंह द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बकरी पालन की वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान बकरी की नस्लों का चयन, आवास प्रबंधन, संतुलित आहार, स्वच्छता, टीकाकरण, रोगों से बचाव एवं उचित देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बकरी पालन को लाभकारी स्वरोजगार एवं आय का बेहतर साधन बनाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की गई इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हमीरपुर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार एवं इच्छुक व्यक्तियों को विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना है। बकरी पालन प्रशिक्षण के आगामी सत्रों में भी प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी, व्यावहारिक एवं उद्यमिता संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।