सुमेरपुर हमीरपुर । विगत दिवस 48 घंटे की बारिश से कस्बे की उद्योग नगरी के समीप सिंचाई विभाग की बंधी संख्या पांच लबालब होने तथा पानी घरो में घुस जाने के कारण नगर पंचायत में बंधी को कटवाकर जल निकासी के इंतजाम कराए हैं।
विगत दिनों हुई बारिश से बंधी के उफना जाने से फैक्ट्री एरिया के समीप बनी आबादी जलमग्न होने लगी थी। इसकी शिकायत यहां के वाशिंदों ने रविवार को सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष से करके समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी। नगर पंचायत की जेसीबी की मदद से बंधी तोडकर जल निकासी के लिए पाइप डालकर समस्या का समाधान कराया है। सिंचाई विभाग के मेट याकूब खान ने बताया कि जल निकासी का पुराना पाइप जाम हो गया था। पानी बस्ती के अंदर घरों में घुस रहा था। साथ ही कीड़े मकौडे़ लोगों के घरों में घुस रहे थे। जेसीबी से पुराना पाइप खुदवाकर नया पाइप लगवाकर जल निकासी का इंतजाम कराया गया है।
