मौदहा हमीरपुर। कंशवध मेले के अवसर पर हर वर्ष होने वाले 51घंटो के अनवरत कबीरी भजनों का कार्यक्रम रविवार शाम सम्पन्न हो गया जिसमे क्षेत्रीय और दूरदराज से आए संतों ने भजन गायकी कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी मोहनबाबू ने किया।
हर साल कस्बे के मीरा तालाब में कंशवध मेले के अवसर पर 51घंटे के कबीरी भजनों के कार्यक्रम के साथ ही संत समागम और भण्डारे का आयोजन किया जाता है जो इस वर्ष सकुशल सम्पन्न हो गया।मीरा तालाब गुदडी बाबा परिसर में शुक्रवार दोपहर में शुरू हुआ भजनों का कार्यक्रम रविवार शाम को सम्पन्न हो गया इस दौरान संस्थापक बहादुर शाह रूमी और आयोजक समाजसेवी मोहन बाबू का पूरा सहयोग रहा। जबकि दिनेश शाह, ब्रजलाल, ओमप्रकाश करगांव, कुंदन शाह अछरौड, कमल पढोरी, दुर्गा फत्तेपुर, त्यागीनंद महाराज नंदेहरा, गिरधर दास चंदपुरवा के अतिरिक्त क्षेत्रीय और बाहर से आए भजनियों ने भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भजनों का रसपान किया।
