Spread the love

मौदहा हमीरपुर। बीते तीन दिनों से क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गावों में जलभराव के चलते बाढ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में सपाईयों ने इचौली जाकर राहत सामग्री वितरित की।
क्षेत्र में बीते तीन दिनों से भीषण बारिश हो रही है। जिसके चलते इचौली, गुरदहा, मदारपुर, परछछ सहित अन्य गावों में पानी घुस जाने के कारण न केवल गांव पहुंचने के मार्ग बंद हो गए हैं जबकि इचौली गांव में सैकडों घरों में पानी भर जाने के कारण बाढ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। स्थिति की भयावहता को देखते हुए पूर्व सपा प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति ने सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अगुवाई में इचौली गांव जाकर सैकडों बाढ पीडितों को राहत सामग्री और लंच पैकेट तथा फल वितरित किए। इस दौरान सपा के तमाम नेता मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *