Spread the love

हमीरपुर– कस्बा सरीला में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि तीसरी आँख यानी सीसीटीवी का खौफ भी खत्म हो गया है। खेड़ा रोड स्थित एक दुकान में दिनदहाड़े घुसे दो चोरों को दुकान मालिक ने लोगों की मदद से रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरीला कस्बा निवासी अंशु राजपूत की खेड़ा रोड पर दुकान है। बुधवार को चार पहिया वाहन से पहुंचे दो युवक दिनदहाड़े दुकान में घुस गए और दुकान में रखे 85 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया । इसी दौरान आस-पास के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंचे दुकान मालिक और स्थानीय लोगों ने दोनों चोरों को दुकान के अंदर ही दबोच लिया।
पकड़े गए चोरों की पहचान ग्राम चिल्ली निवासी महेंद्र राजपूत और स्वतंत्र राजपूत के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस दोनों को पकड़कर थाना जरिया ले गई।
पीड़ित दुकानदार अंशु राजपूत ने थानाध्यक्ष जरिया को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपियों ने रुपये चोरी करने के साथ ही पकड़े जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *