Spread the love

हमीरपुर | जिले के चिकासी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी के महज 15 महीने बाद एक नवविवाहिता घर से 1.25 लाख रुपये नगद लेकर गायब हो गई। आरोप है कि महिला को उसका रिश्ते का मामा ही ससुराल और मायके वालों की मिलीभगत से भगा ले गया है। पीड़ित ससुर ने अब पुलिस थाना चिकासी में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है शादी के बाद से ही शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, ग्राम करियारी (थाना जरिया) निवासी सिद्धगोपाल ने अपने पुत्र अजय कुमार का विवाह 18 मई 2025 को ग्राम बिलगाँव टीला (थाना चिकासी) निवासी ख्यालीराम की पुत्री राधा के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न कराया था पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाह के कुछ समय बाद ‘तीसरी विदा’ में जब बहु घर आई, तो अजय ने उसे किसी अज्ञात व्यक्ति से छुपकर बात करते हुए पकड़ लिया। जब उससे इस बारे में पूछताछ की गई, तो उसने बात बताने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद से ही घर में आए दिन पारिवारिक कलह रहने लगी। आरोप है कि बहु बात-बात पर प्रताड़ित करने, आत्महत्या करने और ससुराल पक्ष को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां देने लगी 1.25 लाख नगदी और जेवर लेकर हुई रफूचक्कर स्थिति बिगड़ते देख सिद्धगोपाल ने बहू के माता-पिता को पूरी घटना से अवगत कराया। आरोप है कि मायके पक्ष ने बेटी को समझाने के बजाय उलटा ससुराल वालों से अभद्रता की। बीते 28 अगस्त 2026 को राधा के माता-पिता करियारी गाँव आए और उसे अपने साथ ले गए। ससुराल वालों का कहना है कि वे स्त्रीधन समझकर जेवरात ले जाने पर शांत रहे, लेकिन बाद में पता चला कि राधा घर में रखे 1,25,000 रुपये नगद भी चोरी-छिपे अपने साथ समेटकर ले गई थी।
​मामा के साथ भागने की बात आई सामने जब ससुराल पक्ष ने बहु को वापस लाने के लिए संपर्क किया, तो मायके वालों ने कुछ दिन रुकने का बहाना बनाकर उन्हें टाल दिया। पीड़ित सिद्धगोपाल का दावा है कि 10 सितंबर 2026 को उन्हें जानकारी मिली कि राधा को उसका रिश्ते का मामा रज्जू (निवासी पथनौड़ी), उसके माता-पिता की सहमति से किसी अज्ञात स्थान पर भगा ले गया है।
​ससुराल पक्ष का आरोप है कि जब उन्होंने इस बात पर राधा के माता-पिता से कड़ाई से पूछा, तो उन्होंने स्वीकार किया कि रज्जू ही उनकी बेटी को ले गया है और अब वे लड़की को वापस भेजने से साफ मुकर रहे हैं।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *