Spread the love

हमीरपुर | जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के अरतरा रोड स्थित रेलवे बाईपास अंडरपास के पास रेलवे पटरी पार कर रहा एक युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक पर ही गिर पड़ा घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब पटरी पर लहूलुहान पड़े युवक पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौदहा पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा भर्ती कराया गया सीएचसी मौदहा के डॉक्टरों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *