Spread the love

हमीरपुर – बिवांर थाना क्षेत्र के करगांव गांव में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और बाल्टियों से मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति मारपीट में घायल हुआ है। घायलों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।
घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया।
वहीं, मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आए तथ्यों और दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *