Spread the love

राठ हमीरपुर । जे0 ए0 सी0 राठ द्वारा आयोजित जेसी सप्ताह 2026 (9 सितम्बर से 15 सितम्बर) का आज उद्घाटन दिवस के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जेसीज भवन के हीलिंग हैंड्स फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर पड़ाव राठ में किया गया। सर्वप्रथम अतिथिगणों द्वारा भगवान श्री गणेश जी को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम राठ चित्रा निर्वाल ने कहा कि जेसीए की संस्था को मैं पहले नहीं जानती थी। परंतु आज जब इसके कार्यों की रूपरेखा देखी और मुझे डॉ0सुरेंद्र सिंह जी ने बताया तब मुझे जेसी आई ऑर्गनाइजेशन के बारे में पता चला और बहुत ही अच्छी बात है कि संगठन समाज के निम्न वर्ग के लोगों के लिए भी कार्य करती है तथा समाज में सभी वर्गों के लोगों के लिए अपना एक मंच प्रदान करती है। इसके लिए यह संस्था बहुत ही प्रशासनीय है। विशिष्ट अतिथि सीओ राठ राजीव प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जेसी आई राठ ने इस नेक कार्य को किया जिसमें दर्द से पीड़ित मरीजों का उपचार हीलिंग हैंड्स फिजियोथैरेपी एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर ने अपनी सेवाएं देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है तहसीलदार दिलीप सिंह ने कहा कि वाकई में ऐसे क्षेत्रों में इस तरह की सुविधा देना अपने आप में एक अनूठा कार्य है उद्बोधन के क्रम में कानपुर के हॉस्पिटल से आए हुए डॉक्टर कुलदीप गुप्ता जी ने अपने वक्तव्य में मरीज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव दिए और जे.ए.सी.की बहुत प्रशंसा की। इस कार्यक्रम के कार्यक्रम निदेशक जेसी डॉ0 सुरेंद्र सिंह जी ने इस कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों अतिथियों और पत्रकार को धन्यवाद दिया।
कानपुर और झांसी से आये डा० कुलदीप गुप्ता, डा० रवि गुप्ता, डा० आलोक सिंह, डा० नवनीत, डा० प्रवेश कुमार, डा० कृष्णा कान्त, डा० नैंसी, डा० अंजना, डा० मुस्कान, डा० हरिकिशन, डा० वर्षा ने अपने मरीजों को कुछ उपयोगी बातें बताई।
इसके उपरांत जेसी सप्ताह के सभापति जेसी डा० बृजेन्द्र कुमार पचौरी व धर्मेंद्र कोस्टा ने सात दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर जेसीआई राठ के अध्यक्ष जेसी शिवशरण सोनी भी उपस्थित रहे।
मंच संचालन रविन्द्र द्वारा किया गया। बाहर से पधारे चिकित्सकों का सम्मान अवधेश जड़िया, सुयश भानु, रविन्द्र गुप्ता, अमरजीत अरोरा, के०जी० अग्रवाल, धर्मेन्द्र कोस्टा, मोहम्मद रिजवान एवं डा० गंगाराम राजपूत द्वारा किया गया।
इस दौरान आर्थराइटिस के 61 मरीज और पांच पोस्ट ऑपरेटिव मरीज दो सीपी बच्चे 66 कमर दर्द वाले मरीज तीन हेमीप्लेजिया के मरीज एक ब्रेकियल प्लेक्सस का मरीज दो कंधा जाम के मरीज और एक स्पाइनल कॉर्ड में इंजरी हो जाने के कारण पैरापेरेसिस का मरीज देख गया और बाकी जनरल पेशेंट देखे गए कुल 219 मरीज देखे गए।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *