हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर श् मनोज कुमार राय के दिशा-निर्देशन में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर श्रीमती वंदना अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभी पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs) की बैठक आयोजित की गई बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी PLVs को राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक पात्र मामलों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को अपने विवादों के शीघ्र, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी मंच उपलब्ध कराती है। इसका अधिक से अधिक पात्र पक्षकारों को लाभ मिल सके, इसके लिए PLVs की भूमिका महत्वपूर्ण है सचिव ने निर्देशित किया कि सभी PLVs अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य, लाभ एवं निस्तारण योग्य मामलों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएं तथा पात्र पक्षकारों को अपने विवादों के शीघ्र एवं आपसी सहमति से समाधान के लिए लोक अदालत का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों के पक्षकारों से संपर्क कर उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों के निस्तारण के लिए जागरूक किया जाए। PLVs द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रमों की नियमित रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।सचिव ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को समय, धन एवं श्रम की बचत के साथ विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए सभी PLVs पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिकाधिक पात्र मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके बैठक के अंत में सभी पैरा लीगल वालंटियर्स को 12 सितंबर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रभावी प्रचार-प्रसार, पात्र पक्षकारों से संपर्क एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गएबैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभी पैरा लीगल वालंटियर्स (PLVs) उपस्थित रहे।
