Spread the love

राठ (हमीरपुर) – सावन मास और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को राठ ब्लॉक के ददरी गांव से सैकड़ों श्रद्धालु चित्रकूट धाम दर्शन के लिए पदयात्रा पर रवाना हुए। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों से शामिल इस धार्मिक जत्थे में गजब का उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। पदयात्रा के दौरान ‘जय श्रीराम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन और जन्माष्टमी के पावन पर्व पर चित्रकूट धाम के दर्शन करना उनके लिए आस्था और श्रद्धा का विषय है। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी कीं। पदयात्रा में वीरेंद्र, महेंद्र, खेमचंद, संजू, अभिषेक, अक्कू, आशिक, दादी राजपूत, सोहित, सोहन राजपूत सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। भक्ति और आस्था से सराबोर श्रद्धालुओं का जत्था चित्रकूट धाम की ओर बढ़ गया।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *