हमीरपुर– कस्बा राठ के मार्कण्डेयश्वार गार्डन में एम एल फाउंडएशन के बैनर तले जन्माष्टमी और मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया समारोह की शुरुआत में श्रोताओं ने सुंदरकांड का रसपान किया इसके बाद कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि युवजन सभा समाजवादी पार्टी हमीरपुर जिलाध्यक्ष मान सिंह यादव और सांसद पुत्र अमित राजपूत ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति पर आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की वही दर्जनों स्कूली छात्र छात्राओं ने भक्ति गीतों और श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर अभिनय और कुशल नृत्य का जोरदार प्रदर्शन करते हुए वाहवाही लूटी कार्यक्रम में आए हुए विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तथा नीट परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में सांसद पुत्र अमित राजपूत पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, गोविंद अहिरवार, दुष्यंत राजपूत, मान सिंह यादव अजय तिवारी, दीपक गुरु (एंकर), राजेश यादव, पुष्पेंद्र दुबे ममना ,सोनू पेंटर, एडवोकेट श्रीकांत राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा वही कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और दर्शकों का कार्यक्रम आयोजक और एम एल फाउंडेशन के संस्थापक एम के चक्रवर्ती ने आभार व्यक्त कर सभी को जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं
