Spread the love

मुस्करा हमीरपुर | बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के समीप प्रस्तावित बुंदेलखंड औद्योगिक गलियारा परियोजना के तहत किसानों की जमीन अधिग्रहण को लेकर विरोध के सुर तेज हो गए हैं। मंगलवार को विकासखंड मुस्करा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिहूनी खुर्द स्थित कामदगिरि रिसॉर्ट (दसवां मील) में राजस्व विभाग और प्रभावित किसानों के बीच एक महत्वपूर्ण खुली बैठक आयोजित की गई बैठक में उपस्थित किसानों ने प्रशासन द्वारा तय किए जा रहे सर्किल रेट पर कड़ा ऐतराज जताया और सर्किल रेट में समुचित वृद्धि किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। किसानों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं की जाती है, तो वे अपनी जमीन औद्योगिक गलियारे के लिए देने पर बिल्कुल सहमत नहीं होंगे बैठक में शासन-प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं और मांगों को सुना। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा, कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) अशोक त्रिपाठी, क्षेत्रीय लेखपाल सुनील पटेल और बिहूनी खुर्द के लेखपाल दिनेश कुशवाहा मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सर्किल रेट बढ़ाने की मांग और दर्ज आपत्तियों को जिलाधिकारी एवं संबंधित उच्चाधिकारियों तक प्रेषित किया जाएगा बैठक में भूपेंद्र सिंह राजपूत , पूर्व प्रधान राजेन्द्र राजपूत,जगपाल , श्रीपाल, खेमचंद्र पाल, भारत यादव सहित क्षेत्र के दर्जनों प्रभावित किसान व ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे जिसमें सभी किसानों की मांग रही कि उचित मुआवजा दिया और जो कंपनी बने उसने किसानों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *