Spread the love

राठ हमीरपुर – राठ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ददरी में बारिश के बाद गांव की कच्ची सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क पर पानी और कीचड़ भरा होने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। जगह-जगह जलभराव और गहरे कीचड़ के कारण पैदल चलना तो दूर, बाइक से निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश होते ही सड़क की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कीचड़ में बाइक फिसलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक सड़क की हालत सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीण गजराज, शिवसहाय, आकाश, विपिन, नवलकिशोर, महेंद्र और खेमचंद्र ने प्रशासन से सड़क पर जलनिकासी की व्यवस्था कराने और जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण रोजमर्रा का आवागमन परेशानी का सबब बन गया है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *