Spread the love

राठ (हमीरपुर)। पाल समाज में जन्मी माता अहिल्याबाई होलकर के नाम को जीवंत बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा नगर के पड़ाव चौराहे के समीप सेना रोड पर उनके नाम का गेट बनवाया गया। जिसपर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर विधायक को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
पाल समाज के कांच मंदिर धर्मशाला समिति के अध्यक्ष गोकुल प्रसाद पाल में बताया कि उनके पिछडे समाज कि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने सुध नहीं ली है और न ही उनके महापुरुषों को सम्मान दिया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक ने उनके समाज की माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम का गेट बनाकर समाज के लोगों का मान बढ़ाया है। जिस पर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया है।
इस दौरान समाज के उत्तम सिंह, दशरथ सिंह, बिहारीलाल, जगत सिंह, डॉ0 मोहनलाल, शंभू दयाल, जयराम, छत्रपाल सिंह, महेंद्र पाल व जयसिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *