Spread the love

हमीरपुर | नवोदय जवाहर प्रवेश परीक्षा में श्री कृष्ण राज मंदिर बाल विद्यालय छानी बुजुर्ग के दो बच्चों का चयन होने पर विद्यालय स्टॉफ ने फूल माला पहना कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए की कामना की। प्रधानाचार्य राकेश कुमार विश्कर्मा ने बताया की स्कूल के पांच बच्चों ने नवोदय जवाहर परीक्षा में अगली कक्षा में प्रवेश पाने के लिए भाग लिया था जिसमें नैतिक ने जिले में 10 वीं रैंक वहीं कबीर ने 68 वीं रैंक लाकर अपने विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है,प्रधानाचार्य ने बताया ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कमी नहीं है अगर इरादे पक्के हो तो संसाधनों की कमी अड़े नहीं आती जिसका जीता जागता उदाहरण है नैतिक और कबीर पढ़ने में काफ़ी तेज तर्रार है उनकी लगन क़ो देखते हुई स्कूल ख़त्म होने के बाद स्कूल के द्वारा उन्हें एक्सट्रा क्लास की ब्यवस्था की गई थी जिससे उनके डॉउट क्लियर किए जा सकें। उसी का नतीजा आज दोनों बच्चों ने अगली कक्षा में प्रवेश पाकर स्कूल और गांव दोनों का नाम रोशन किया है। नैतिक के परिजनों ने बताया पिता किसानी का कार्य करते है गांव में अच्छी स्कूली शिक्षा की ब्यवस्था न होने के कारण नैतिक अपनी मौसी के घर कल्ला में रहकर पढ़ाई कर रहा है वहीं कबीर के पिता कानपुर में मजदरी करते है। बताया बेटे के नवोदय में सलेक्शन क़ो लेकर बहुत खुश है गांव में खुशी का माहौल है परिजनों ने मिठाई बाटकर खुशी जाहिर की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *