Spread the love

हमीरपुर | जिले मुस्करा कस्बे में सैकड़ों वर्ष पुराना जवारा जुलूस 1 अप्रैल को निकलना है जिसमें एक कुंतल और सवा कुंतल की सांग छेद कर माता रानी के कई भक्त निकलते है साथ में बैंड बाजा बीजे घोड़ा बहरूपिया और स्कूली बच्चों की झांकियां निकलती है जिसमें लाखों की संख्या में भीड़ होती है जिसमें सरकार की नमामि गंगे के तहत खोदी गई सड़कों पर भारी भारी गड्ढे होने के कारण वहा से निकलना मुश्किल है जिससे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है जवारा जुलूस में लाखों की संख्या भीड़ एकत्रित होती है कस्बा मुस्करा के हमीरपुर रोड में पूर्व प्रधान त्रिभुवन सिंह के मकान से प्रारंभ होकर तालाब किनारे से होता हुआ पुरवा मुहाल पंचायत कार्यालय के बगल से निकलता हुआ रामजानकी मन्दिर बड़ा दिवाला से गुदरिया बाबा डाक खाना होते हुए मस्जिद के बगल से मुख्य सड़क होते हुए मां कालिका माता मन्दिर पर समापन होता है इस कस्बे में जहां जहां से ज्वारा जुलूस निकलता है उन रास्तों पर नमामि गंगे के तहत खोदी गई सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे होने से दुर्घटना होने की संभावना है इस सम्बन्ध में नमामि गंगे के अधिकारियों एवं जिला अधिकारी हमीरपुर को 1 वर्ष पूर्व अवगत कराया गया था फिर भी नमामि गंगे के ठेकेदारों और अधिकारियों के कान में जू तक नहीं रेंगी कई बार जनप्रतिनिधियो द्वारा और समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया गया था पर अभी तक किसी भी ठेकेदार और अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंगी है आलाधिकारियों से दूर भास से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *