मौदहा हमीरपुर। मौदहा एजुकेशनल ट्रस्ट बाय अलीग्स (META) द्वारा शिक्षा के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से कस्बे के रहमानिया इंटर कॉलेज में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) तथा CUET के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया।
छात्रवृत्ति परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं कस्बों से आए लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा कक्षा 11 विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी., बी.ए.एलएल.बी. तथा CUET की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई इस छात्रवृत्ति परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें निःशुल्क प्रवेश परीक्षा कोचिंग, शैक्षणिक मार्गदर्शन, मेंटरशिप, करियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि कई गैर-अलीग स्वयंसेवकों ने भी पूरे उत्साह के साथ परीक्षा आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई META की ओर से ममनून अहमद बंगश, जमाल अशरफ़ (शराफ़त), मोहम्मद हसन रज़ा, अज़ीमुद्दीन एवं डॉ. वसीम राजा पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे तथा परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण एवं समन्वय करते रहे।
