Spread the love

मौदहा हमीरपुर – गरीबों के हक पर डाका डालने का मामला सामने आया है। विकास खंड मौदहा के ग्राम परछछ में तैनात कोटेदार नरेंद्र सिंह पर राशन वितरण में भारी अनियमितता और दबंगई के गंभीर आरोप लगे हैं। गांव निवासी देवीचरण ने खाद्य निरीक्षक को शिकायत पत्र देकर पूरे मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के मुताबिक, कोटेदार द्वारा कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, राशन लेने पहुंचे लोगों को जबरन चार साबुन,20 ग्राम मैक्रोनी,शिवई,हींग और हल्दी थमाकर उनकी कीमत वसूली जा रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि जो उपभोक्ता यह अतिरिक्त सामान लेने से इनकार करते हैं, उनका राशन वापस कर दिया जाता है और कई मामलों में जबरन छीन भी लिया जाता है। वहीं जो मजबूरी में सामान ले लेते हैं, उनके हिस्से के राशन में भी कटौती कर दी जाती है।गांव में इस पूरे मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कोटेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि गरीबों के हक पर हो रही लूट पर रोक लग सके।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *