Spread the love

राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव में अवैध सबंधों को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को घटना में प्रयुक्त बांका के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
राठ कोतवाली निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि विगत 13 जुलाई को गांव निवासी देव सिंह ने तहरीर के माध्यम से बताया कि उसके पिता हरदयाल उर्फ मुन्ना राजपूत ने अपने बड़े भाई श्याम बिहारी (62) की गर्दन पर बांका से वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसपर प्रारंभिक जांच में वारदात से पहले हरदयाल ने अपने बड़े भाई को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ। जो हिंसक हो गया। हालांकि कि महिला से जुड़े घटनाक्रम और अन्य सभी पहलुओं की जांच अभी जारी है तथा जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।
पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के सख्त निर्देश पर आज मंगलवार को थाना राठ पुलिस ने आरोपी हरदयाल उर्फ मुन्ना राजपूत को काशीराम कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक बांका भी बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सहित उपनिरीक्षक शिवमणि मिश्रा, कांस्टेबल दिलीप कुमार, रिजर्व कांस्टेबल बलवीर यादव और हेड कांस्टेबल रावेन्द्र सोनकर शामिल रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *