Spread the love

सरीला:- क्षेत्र के चंडौत गांव निवासी आकाश निगम के भारतीय नौसेना में चयन होने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर परिवारजनों एवं विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया। आकाश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से पूरी की उन्होंने गांव के राजकीय हाईस्कूल से दसवीं की और इंटरमीडिएट आरवीएस स्कूल से फिर उसके बाद कानपुर में एनडीए परीक्षा की तैयारी की एक वर्ष की तैयारी के बाद आकाश का भारतीय नौसैना मैं चयन हो गया। सेना मैं चयनित के बाद पहली बार गांव आने पर राजकीय हाईस्कूल झबरा मैं उनका स्वागत और सम्मान किया गया। शिक्षक दीपक कुमार ने कहा कि आकाश की सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि अन्य विद्याथियों को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानाचार्य मेहर कुमार ने कहा कि आकाश का चयन विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। आकाश ने कहा कि आज के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने युवाओं से अपने माता-पिता, गांव और देश का नाम रोशन किया है। कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है। उन्होंने अपने संघर्षों को साझा किया। आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय पिता बच्चू निगम तथा शिक्षकों एवं परिवार के अन्य सदस्यों को दिया। उनके पिता गांव में पंचायत मेट हैं। आकाश ने कहा कि नौसेना में चयन उनके लिए केवल नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का गौरवपूर्ण अवसर है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *