Spread the love

हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें एवं समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रत्येक मामले में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए एसपी ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका प्रभावी समाधान करना है पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और की गई कार्रवाई की जानकारी पीड़ित पक्ष को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *