Spread the love

हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर की सचिव वंदना अग्रवाल के कुशल निर्देशन में गुरुवार को ग्राम पंचायत भवन मुंडेरा के सभागार में नालसा जागृति स्कीम के अंतर्गत विधिक जागरूकता एवं निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में पीएलवी गणेश सिंह ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा वाहन दुर्घटना से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला तहसीलदार हमीरपुर वीरपाल सिंह के निर्देश पर शिविर में पहुंचे राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार निगम एवं लेखपाल अंकुर शिवहरे ने हदबंदी, पशुओं के आधार कार्ड एवं टैगिंग, खतौनी में गलत नाम दर्ज होने की समस्याओं के समाधान तथा किसानों को दैवीय आपदा एवं सड़क दुर्घटना की स्थिति में मिलने वाली आर्थिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंचायत सहायक नरेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। शिविर में सरोज सिंह, ज्ञान श्री, हीरामणि, संध्या देवी, मंजू देवी, शशि देवी, सत्येंद्र कुमार, सर्वेश कुमार यादव, लवलेश, ओमप्रकाश सिंह, मोहम्मद रमजान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *