Spread the love

हमीरपुर | जनपद में शासन द्वारा संचालित गोशालाओं के बावजूद बड़ी संख्या में गोवंश अभी तक संरक्षित नहीं किए जा सके हैं। खुले में घूम रहे निराश्रित गोवंश किसानों के लिए गंभीर समस्या बने हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों द्वारा बड़ी मेहनत से बोई गई फसलों को गोवंश लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि दिन-रात खेतों की रखवाली करने के बावजूद गोवंश फसलों में घुसकर उन्हें चौपट कर देते हैं। कई गांवों में किसानों को रात भर जागकर खेतों की निगरानी करनी पड़ रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले घूम रहे गोवंशों को शीघ्र गोशालाओं में संरक्षित कराया जाए, ताकि उनकी फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
ग्रामीणों का आरोप है कि गोवंश संरक्षण की व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से प्रभावी कार्रवाई कर निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने तथा फसल नुकसान की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *