Spread the love

हमीरपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हमीरपुर में Mediation 2.0 अभियान के तहत इस सप्ताह “मध्यस्थता सप्ताह” मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता योग्य वादों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद के सभी न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक मध्यस्थता योग्य वादों को मध्यस्थता केंद्र भेजने का अनुरोध किया गया है, ताकि मामलों का शीघ्र, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कराया जा सके।उन्होंने कहा कि मध्यस्थता एक प्रभावी वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली है, जिसके माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवादों का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय, समयबद्ध और कम खर्चीली होने के साथ-साथ न्यायालयों में लंबित मामलों का भार कम करने तथा पक्षकारों के आपसी संबंधों को बनाए रखने में भी सहायक है।सचिव ने जनपद के अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से अपील की कि वे मध्यस्थता की उपयोगिता को समझते हुए अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से कराने के लिए आगे आएं तथा Mediation 2.0 अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दें।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों से अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए मध्यस्थता योग्य वादों को मध्यस्थता केंद्र को संदर्भित करने का अनुरोध किया है, जिससे लोगों को सुलभ, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *