राठ (हमीरपुर)। आज सरीला रेंज के जलालपुर में बुंदेलखंड रेंज के मुख्य वन संरक्षक की अध्यक्षता व क्षेत्रीय विधायक के मुख्य अतिथित्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें लगभग एक सैकड़ा पौधों का रोपण किया गया।
क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में मौजूद जन समूह को बताया कि वृक्षारोपण से प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। वन विभाग के बुंदेलखंड जौन के मुख्य वन संरक्षक एच0वी0 गिरीश ने कहा कि जीवन के लिए जल ,जमीन, जंगल व जानवर प्राकृति के आभूषण है जो हमारे लिये बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वन लगाने से लोगों को जीवन दायिनी ऑक्सीजन मिलती है। कार्यक्रम में प्रभागीय वन अधिकारी अरविंद कुमार ने कहां की जो व्यक्ति अपनी जमीन में वृक्षारोपण करना चाहता हो वह जिले में मौजूद उनकी विभिन्न नर्सरी से छायादार,औषधिय, फलदार व छायादार पौधों को ले सकता है।
इस दौरान वन विभाग के एसडीओ आदर्श कुमार, राठ रेंजर सतेंद्र प्रताप सिंह, सरीला रेंजर अमित कुमार, मसीदन ग्राम प्रधान भूरा निषाद, भेड़ी ग्राम प्रधान धीरज सिंह, ममना प्रधान जीतेंद्र कुमार सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
