Spread the love

राठ (हमीरपुर)। कस्बे के ब्रह्मानंद महाविद्यालय में 27 जून से 6 जुलाई तक आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण कानपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पी.के. शास्त्री ने किया।
शिविर में आगमन पर ब्रिगेडियर शास्त्री का स्वागत 58 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस.के.सिंह ने किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर सलामी दी गई।वहीं ब्रिगेडियर शास्त्री ने कैडेट्स की लिविंग लाइनों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्था, अनुशासन एवं स्वच्छता की सराहना करते हुए कैडेट्स को उत्कृष्ट टिप्पणियां (गुड कमेंट्स) प्रदान किए।
निरीक्षण के बाद ब्रिगेडियर शास्त्री ने महाविद्यालय के सभागार में सभी कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए फायरिंग, ड्रिल, खेलकूद तथा सैन्य प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया। उन्होंने कैडेट्स से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया तथा भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से एनडीए और एसएसबी जैसी चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से भारतीय सेना में उपलब्ध सुनहरे करियर अवसरों की जानकारी दी तथा कैडेट्स को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर शास्त्री ने लेफ्टिनेंट गणेश दत्त पांडे लेफ्टिनेंट हरिश्चंद्र तिवारी सेकंड ऑफिसर नीलम कुमारी जीसीआई सुश्रिता सी तोड़कर ट्रेनिंग सूबेदार नरेंद्र सिंह से विशेष मुलाकात कर उत्साह वर्धन किया।
निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात ब्रिगेडियर शास्त्री ने महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ इंद्रपाल सिंह व प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर महाविद्यालय की बिल्डिंग व संसाधनों का कैडेट्स के सैन्य प्रशिक्षण के सहयोग देने के लिए आभार किया l
निरीक्षण कार्यक्रम के समापन पर शिविर प्रशासन की ओर से कर्नल एस के सिंह व सूबेदार मेजर ने ब्रिगेडियर पी.के. शास्त्री का आभार व्य

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *