Spread the love

मौदहा हमीरपुर। नगर के वार्ड संख्या 8 और 13 स्थित रामनगर (मरघट के पास) की वाल्मीकि बस्ती में पेयजल संकट गहराने पर आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री चांद बाघमारे के नेतृत्व में बस्तीवासियों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खराब पड़े सबमर्सिबल को तत्काल ठीक कराने तथा जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन को शीघ्र चालू कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि बस्ती का एकमात्र सबमर्सिबल पिछले करीब तीन माह से खराब पड़ा है, जबकि दूसरा सबमर्सिबल दूषित पानी दे रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। इससे पूरी बस्ती एक हैंडपंप पर निर्भर हो गई है, जहां पानी भरने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई परिवारों को पर्याप्त पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
बस्तीवासियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका को कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन और घर-घर कनेक्शन होने के बावजूद अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं की गई है। एसडीएम से शीघ्र कार्रवाई कर पेयजल संकट दूर कराने की मांग की गई। इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष फिरोज़ पठान, रमेश, सीताराम, रा

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *