मौदहा हमीरपुर। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मौदहा पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए परछा मोड से परछा निवासी मुबीन उर्फ मुब्बी पुत्र हलीम को एक नाजायज तमंचा 315बोर और सात जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी का लम्बा चौडा आपराधिक इतिहास है।और हत्या के प्रयास, बलबा सहित लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
