Spread the love

मौदहा हमीरपुर। लगातार तीन बेटियां पैदा होने के तनाव के चलते मां ने बेटी को जहरीला पदार्थ खिला स्वयं भी खा लिया जिससे दोनों की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
शनिवार दोपहर क्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया, जब कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहरका निवासी श्याम बाबू की पत्नी सुशीला ने पांच साल की मासूम बच्ची निधि को जहरीला पदार्थ खिलाकर स्वयं भी जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई।दोनों की हालत बिगडने पर दोनों को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ से मां और बेटी की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुशीला को लगातार तीन बच्चियां हो गई थीं जिसको लेकर पति पत्नी दोनों तनाव में रहते थे। सम्भवतः इसी वजह से आत्महत्या करने की कोशिश की गई है। फिलहाल महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।महिला के पति श्यामबाबू ने बताया कि, उसके तीन बेटियां हैं जिनमे निधि चार वर्ष की है और शशि तीन वर्ष और अभी डेढ महीने पहले पैदा हुई आकांक्षा है। जबकि वह बारह बीघा खेती का काश्तकार है और खेती कर परिवार चलाता है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *