Spread the love

राठ (हमीरपुर)। आज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों के समाज के प्रति अमूल्य योगदान, समर्पण एवं सेवा भावना का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुएस्वास्थ केंद्र के अधीक्षक व अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविन्द कुमार यादव ने कहा कि “आज का दिन समस्त चिकित्सक समुदाय के लिए अत्यंत गौरव का दिन है। भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को महान चिकित्सक शिक्षाविद् एवं प्रख्यात राजनेता डॉ. बिधान चंद्र राय की जयंती एवं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा तथा जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। जो आज भी चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणास्रोत है।”
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने का उद्देश्य चिकित्सकों के समाज के प्रति अमूल्य योगदान, निस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान करना तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। यह दिवस हमें चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराते हुए समाज की सेवा के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर डॉ. सुरभि यादव, डॉ. मजीद, डॉ. कनिष्क महौर, डॉ. डी. एस. वर्मा, फार्मासिस्ट विवेक गुप्ता, बृजेश कुमार एवं सुषमा, आशुतोष सेन,राजेश पाण्डेय, संतोष, मोहित आदि उपस्थित रहे।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *