Spread the love

हमीरपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा संचालित ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के साथ ‘खेत बचाओ अभियान’ के संयुक्त आयोजन के अंतर्गत जनपद हमीरपुर में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। अभियान के तहत 05 जून से 21 जून, 2026 तक प्रतिदिन विभिन्न ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में शनिवार को ग्राम स्वासा खुर्द एवं ग्राम पंचायत विकास खण्ड सुमेरपुर में आयोजित कार्यक्रमों में उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण आधारित खेती अपनाने, हरी खाद, जैविक एवं जैव उर्वरकों के प्रयोग तथा खेतों में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा बढ़ाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट निर्माण को प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के दौरान किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता के अनुसार किसान कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर सकते हैं तथा समय पर भुगतान करने पर ब्याज में अतिरिक्त छूट का लाभ भी उपलब्ध है।कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी, फसल विविधीकरण तथा दलहनी एवं तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही बताया गया कि मूंग, उड़द, अरहर, तिल, मूंगफली, सोयाबीन एवं अन्य फसलों के गुणवत्तायुक्त बीज जनपद के बीज भंडारों पर उपलब्ध हैं। किसान विभागीय वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर बीज प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों एवं कृषि यंत्रीकरण संबंधी जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, बैंक प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
जनपद में अभियान के अंतर्गत कुल 102 ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से किसानों को नवीन कृषि तकनीकों एवं सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *