Spread the love

हमीरपुर – मौदहा तहसील क्षेत्र के ग्राम खंडेह में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में एक किसान की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना में अनाज, कपड़े और घरेलू सामान नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। ग्राम खंडेह निवासी राम अवतार पुत्र देवी दयाल के घर के छप्पर से रविवार सुबह अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। राम अवतार ने पड़ोसियों की मदद से पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से घर में रखा अनाज, कपड़े तथा अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछारें डालकर सुलग रही आग को पूरी तरह बुझाया। पीड़ित राम अवतार ने बताया कि अग्निकांड में डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की गई है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *