हमीरपुर।विगत दिवस गुरुवार की रात्रि तेज गति से आए आंधी तूफान तथा पानी ने भारी तबाही मचाई है,जिसमें जनपद के लोगों की करोड़ों रुपए की भारी क्षति हुई है,हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
आपको बता दे कि जनपद में विगत गुरुवार दिवस की रात्रि मोशन ने ऐसा कहर ढाया कि लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया,तेज रफ्तार से आई आधी तूफान और पानी ने लोगों के टीन टप्पर , मकानों,सोलर प्लांटो,फल दार बगीचे सहित,बिजली पोल सहित करोड़ों का नुकसान हुआ,ऐसे मुस्करा विकास खंड के ग्राम लोधा मऊ निवासी किसान मालती देवी पत्नी अशोक कुमार राजपूत ने बताया कि गुरुवार रात्रि आई तेज हवा से उनके यहां चक्की प्लांट में लगी सोलर प्लेटें उड़ गई,जिसमें उनका लगभग लगभग 3लाख रु की क्षति हुई हैं। वही पहाड़ी भिटारी निवासी मानसिंह राजपूत पुत्र ने बताया कि उनके यहां रात्रि में आई तेज हवाओं ने उसके घर में रखी दुकान के ऊपर सीमेंट के टीन की छत थी जो हवा में उड़ गई,जिससे उनका सीमेंटेट टीन टूट गए तथा दुकान का भी सामान चखना चूर हो गया,जिससे उनका लगभग 10हजार रु का नुकसान हो गया,वहीं ऐसे ही कुछ लोगों की दीवारें गिर गई,छपरे की पन्नी उड़ गई तो किसी के बगीचे के फल दार वृक्ष टूट गए,किसी का रखा सामान उड़ कर क्षति ग्रस्त हो गया,ऐसे ही बिजली विभाग की निकली लाइनों में पेड़ गिर जाने के कारण बिजली पोल टूट गए जिससे बिजली आपूर्ति अभी तक नहीं की जा सकी हैं जिस कारण लोगों को पीने के पानी की सफलाई भी नहीं हो सकी और लोग पानी के लिए दूर दूर तक बर्तन लिए घूमते नजर आए,इतना ही दैवीय आपदा ने ऐसा कहर ढाया कि लोगों जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
