Spread the love

हमीरपुर। रोडवेज हमीरपुर डिपो में समय व्यवस्थापकों पर मनमाने तरीके से बसों का संचालन कराने तथा सुविधा शुल्क लेने के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में चालक-परिचालकों की ओर से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को शिकायत पत्र देकर जांच कराए जाने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आयकर बसों सहित अन्य बसों को निर्धारित मार्गों पर संचालित न कराकर समय व्यवस्थापक अपनी मनमर्जी से बसों को अलग-अलग मार्गों पर भेज रहे हैं। आरोप यह भी लगाया गया है कि कुछ चालक एवं परिचालकों से सुविधा शुल्क लेकर उन्हें पसंदीदा मार्गों पर भेजा जाता है, जबकि जो कर्मचारी सुविधा शुल्क नहीं देते उन्हें ड्यूटी एवं मार्ग आवंटन में परेशान किया जाता है।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली से विभागीय व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
यह शिकायत 19 मई 2026 को दिनेश एवं विकास गुप्ता सहित अन्य कर्मचारियों की ओर से दी गई। मामले को लेकर रोडवेज विभाग में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। वहीं कर्मचारियों को उम्मीद है कि विभागीय अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी जांच कराएंगे, जिससे डिपो की व्यवस्थाओं में सुधार हो सके।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *